आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने के लिए योगी सरकार ने तैयारी शुरू की
रामपुर. रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है। आजम खान अपनी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ सीतापुर जिला जेल में बंद है। रामपुर एडीजे-6 कोर्ट ने दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट वाले केस में आजम खान एंड फैमिली की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजा था।
योगी सरकार यूनिवर्सिटी को टेक ओवर कर सकती है
इस बीच अब रामपुर स्थित अजाम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर भी संकट के बादल घिरते नजर आ रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी को अपने कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जौहर यूनिवर्सिटी में सरकार का पैसा लगा है। छात्रों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को टेक ओवर कर सकती है।
सरकारी जमीनों पर कब्जा कर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया
इस संबंध में योगी सरकार की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी लगातार विवादों में रही है। अजाम पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया है। वहीं आजम पर जाहौर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी पैसे के दुरूपयोग का भी आरोप है। जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ रामपुर एडीजे कोर्ट में कई केस चल रहे है।

