आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के तार उप्र से जुड़े, संभल से एक शख्स हिरासत में
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने संभल में दबिश देकर आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 1 शख्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिए शख्स से संभल में लगभग 2 घंटे पूछताछ की उसके बाद उसे दिल्ली ले गई।
उप्र से अंकित शर्मा की हत्या के तार
बता दें कि दिल्ली हिंसा के दौरान उत्तर पूर्व जिले के चांद बाग इलाके से आईबी अफसर अंकित शर्मा की लाश मिली थी बाद में पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि उनके शरीर पर कई घावों के निशान मिले थे उनकी बेहद ही बेरहमी से हत्या की गई थी। अब जानकारी मिली है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम द्वारा हिरासत में लिए गए शख्स के तार दिल्ली में सीएए को लेकर हुई हिंसा के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले से जुड़े बताए जा रहे है।

