LatestNewsराष्ट्रीय

अवरूद्ध रास्तों को 12 स्थानों पर गिरे पेड की छंटाई कर रास्तों पर सुगम किया यातायात

ग्वालियर शहर में आए आंधी व तूफान के कारण शहर में 12 स्थानों पर पेड गिरने से जहां विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी वहीं सभी स्थानों पर रास्ते अवरुद्व हो गए थे, जिसके चलते नगर निगम के पार्क विभाग के एक सैकडा से अधिक कर्मचारियों द्वारा रातभर व दिनभर तेज गति से कार्य कर विभिन्न रास्तों को यातायात के लिए सुगम किया तथा विद्युत सप्लाई प्रारंभ कराने में सहयोग किया।
गत दिवस बहुत ही तेजी से शहर में आंधी, तूफान पर बारिश आने के कारण शहर में विभिन्न स्थानों मुरार क्षेत्र सर्किट हाउस मुरार, हेमसिंह की परेड गेामती की फडी, कैंसर हास्पिटल, हाईकोर्ट के पास, कांचमील, बटालियन, अवाडपुरा सहित अन्य स्थानों पर विशाल पेड गिरने की शिकायत आई थी जिसके चलते निगम के पार्क विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात्रि से कार्य प्रारंभ कर आवश्यक रास्ते क्लियर किए इसी के साथ ही विद्युत तारों को भी हटाया तथा सुबह से ही पार्क विभाग के कर्मचारी निरंतर कार्य कर पेडों को रास्तों से हटाने का कार्य कर रहे हैं। ज्यादातर स्थानों पर रोडों पर यातायात प्रारंभ हो गया है तथा विद्युत सप्लाई भी प्रारंभ हो गई है। शेष कार्य भी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *