LatestNews

अनुपस्थित पाये जाने पर 3 डब्ल्यूएचओ एवं एक सफाई निरीक्षक निलंबित

ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रों की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। अनुपस्थित पाये जाने पर 3 डब्ल्यूएचओ एवं एक सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की गई।
उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने सुबह 7 बजे वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री चौहान ने कार्यालय क्रण् 11 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 24, 28 एवं 30 के डब्लूएचओ अनुपस्थित पाये गये साथ ही क्षेत्र के स्वच्छता प्रभारी निरीक्षक श्री भारती भी अनुपस्थित मिले। उपायुक्त श्री चौहान के द्वारा उक्त सूचना निगमायुक्त संदीप माकिन को दी। जिसपर निगमायुक्त ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए तीनो डब्लूएचओ राहुल वार्ड 24, कृष्ण कुमार वार्ड 28, सेवाराम वार्ड 30 को एवं एस आई भारती को निलंबित किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *