भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर फेंके 25 बम, मंदिर में भी बमबारी की, पुलिस मूकदर्शक बनी रही
बंगाल. उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के भाटपाड़ा स्थित घर पर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े बमों से हमला किया। बदमाशों ने उनके घर पर एक के बाद एक 25 बम फेंके। वारदात के समय अर्जुन सिंह घर में ही मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर हमला किया गया
जानकारी के अनुासर सांसद अर्जुन सिंह जिला भाजपा कार्यालय से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शामिल होकर महज 20 मिनट पहले ही घर लौटे थे। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के निर्देश पर हमला किया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी हत्या करवाना चाहती है। सांसद अर्जुन ने आगे बताया कि जिला कार्यालय से घर लौटते वक्त मैंने रास्ते में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा था। घर जाकर मैं सुरक्षाकर्मिंयों को सतर्क रहने की हिदायत देने की जा रहा था कि बमबारी शुरू हो गई।
घर के पास स्थित मंदिर में भी बमबारी की गई
बदमाश एक के बाद एक बम फेंक रहे थे। मेरे घर के पास स्थित मंदिर में भी बमबारी की गई। अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी किसी भी तरह मेरी हत्या करवाना चाहतीं है। राज्य सरकार के निर्देश पर यह हमला किया गया है। बमबारी के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब तक बंगाल में यह सरकार रहेगी तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। आम लोग बमबारी से काफी आतंकित हैं। दो दिन पहले मुर्शीदाबाद में कुछ लोगों ने एक काली मंदिर की मूर्तिं को जला दिया था। मैंने इसके प्रतिवाद में एक ट्वीट किया था उस घटना को राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से फर्जी बताया गया था। उस दिन से ही मेरे पास खबरें आ रही थीं कि मेरे खिलाफ कोई साजिश होने जा रही है।