6 कलेक्टर समेत 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर
भोपाल. प्रदेश सरकार ने 6 कलेक्टरों समेत 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा को हटाकर पीडब्ल्यूडी का उपसचिव बनाया गया है इसी तरह रतलाम कलेक्टर रूचिका का तबादला अपर आयुक्त नगरविकास विभाग में किया गया है।
हाल ही में कलेक्टर आगर -मालवा पद से हटाये गये संजय कुमार को एक माह बाद ही फिर दतिया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। शिवपुरी और दतिया में कलेक्टर के बदले जाने को चुनावी जमावट से जोड़कर देखा जा रहा है। इन दोनों जिलों में उपचुनाव की सीटें हैं।
नाम | वर्तमान पदस्थापना |
नवीन पदस्थापना |
विकास नरवाल | एमडी, पं. बिजली क्षेत्र कंपनी | उपसचिव, जल संसाधन |
गोपाल चंद्र डाड | कलेक्टर खरगोन | कलेक्टर रतलाम |
अमित तोमर | उपसचिव, मप्र शासन | एमडी, पं. बिजली क्षेत्र कंपनी |
प्रबल सिपाहा | कलेक्टर झाबुआ | उपसचिव, पीडब्ल्यूडी |
अक्षय सिंह | कलेक्टर निवाड़ी | कलेक्टर शिवपुरी |
रूचिका चौहान | कलेक्टर, रतलाम | अपर आयुक्त, नगरीय विकास |
अनुग्रह पी | कलेक्टर, शिवपुरी | कलेक्टर, खरगोन |
संजयकुमार | उपसचिव, मप्र शासन | कलेक्टर, दतिया |
रोहित सिंह | कलेक्टर, दतिया | कलेक्टर, झाबुआ |
आशीष भार्गव | उपसचिव, गृह | कलेक्टर, निवाड़ी |
रजनी सिंह | सीईओ, जिला पंचायत, बालाघाट | अपर आयुक्त,इंदौर |
राघवेंद्र सिंह | अपर कलेक्टर, बालाघाट | अपर आयुक्त, वाणिज्यकर, इंदौर |