जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल यादव कांग्रेस में शामिल
ग्वालियर. लोकसभा चुनाव में अभी 2 माह शेष ऐसे में मप्र की कांग्रेस सरकार में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का शामिल होने का दौर अभी जारी है। ग्वालियर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल यादव ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह नेताओं से नाराजगी होने की बात कही हैं।
नरेंन्द्रसिंह तोमर के प्रयासों से बनी जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल यादव
मनीषा यादव के जिला पंचायत का सदस्य बनने के बाद ग्वालियर ग्रामीण के भाजपा विधायक भारत सिंह कुशवाह उनको जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाने के लिए प्रयासरत थे उन्होंने इसके लिए लॉबिंग की और केंन्द्रीय मंत्री नरेंन्द्रसिंह तोमर के हस्तक्षेप और प्रयासों के बाद मनीषा को अध्यक्ष बनवाने में सफल हुए थे। मनीषा के अध्यक्ष बनने के बाद उनके पति भाजपा नेता भुजबल सिंह यादव और विधायक भारत सिंह कुशवाह के भी अनबन हो गई थी। यह अनबन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट की चाहत के बाद और बढ़ गई थी इसके बाद से ही यह कायस लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा को छोड़ अन्य पार्टी का दामन थाम सकती है।