तिरूपति के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज, मंत्री पद के दावेदारों की लिस्ट लेकर कल जा सकते है दिल्ली
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरूपति बालाजी के दर्शन के बाद भोपाल लौट आए है। अब मुख्यमंत्री शिवराज एक-दो दिनों में दिल्ली जाएंगे और मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर केंद्र के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने दो दिन पहले जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी और इसके पहले दिल्ली के नेताओं से चर्चा करने की बात दोहराई थी। इस बीच वे अचानक तिरूपति और कर्नाटक चले गए। तिरूपति बालाजी के दर्शन के बाद सीएम आज भोपाल लौटे है। भोपाल में आज वे वन अधिकार पट्टा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा अफसरों और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे इसके अलावा वे कोरोना पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। शिवराज के दिल्ली जाने की अटकलों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान पाने के लिए भाजपा नेताओं में जोर आजमाइश तेज हो गई है।