भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के इंतजार में खड़े सागर आईजी वर्दी में चाय सर्व कर रहे पुलिस के जवान
सागर. आईजी सागर रेंज अनिल शर्मा का वीडियो इन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर खड़े होकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे पर काफिला रूकते ही आईजी तेजी से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से मिलने के लिये जाते हैं। इस बीच पुलिस कर्मी वर्दी में वीडी शर्मा के काफिले के साथ आये भाजपा कार्यकर्त्ताओं को वर्दी में चाय सर्व करते नजर दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ सियासत के नुमाइंदों में उठा पटक शुरू हो गयी है। प्रशासनिक अधिकारी भी नेताओं की शरण में जाते नजर जा रहे हैं। यह सारा घटनाक्रम सागर-जबलपुर हाईवे पर बहेरिया थाने के पास का है। शर्मा सागर में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक निपटाकर जबलपुर जा रहे थे।
वर्दी में पुलिसकर्मी सर्व करते रहे चाय
बताया गया कि जैसे ही शर्मा का काफिला हाईवे पर रुका, आईजी आवाभगत में लग गए। इस दौरान शर्मा कार में ही बैठे रहे। आईजी उनके पास गए और हाथ जोड़कर चाय पीने के लिए आग्रह किया। आईजी के आग्रह पर वीडी शर्मा कार से उतरे और अकेले में बात करने के बाद चाय पी। इस दौरान आईजी के साथ चाय-नाश्ता लेकर आए आधा दर्जन पुलिसकर्मी वर्दी में भाजपा कार्यकर्ताओं को चाय-नाश्ता सर्व करते रहे।