अमेरिका में 200 वर्ष पुरानी चर्चा में लगाई आग
वॉशिंगटन. अमेरिका में अश्वेत नागकि जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत का मामला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। 50 में से 40 राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच हिंसा भी हो रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्वयं फ्लॉयड के परिवार से बातचीत कर चुके हैं। प्रशासन की चिंता यह है कि प्रदर्शनकारी अब व्हाइट हाउसव तक पहुंच गये हैं। रविवार की देर रात प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस से कुछ मीटर की दूरी पर मौजूद 200 वर्ष पुराने सेंटजॉन चर्च को आग के हवाले कर दिया। 1816 मेंबने इस चर्च को चर्च ऑफ प्रेसीडेंट्स भी कहा जाता है। व्हाइट हाउसमें रहने वाला हर अमेरिकी राष्ट्रपति यहां आता रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल किया है। इसमें सभी कर्मचारियों से कहा गया है िकवह आते और जाते समय अपने एंट्री पास को छिपाकर रखें। ऐसा इसलिये किया जा रहा है ताकि कर्मचारी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार न बन जाये या कोई इन पास को छीन न ले।