एक वर्ष हो गया सिंधिया को भाजपा में आये तो राहुल बोले कांग्रेस में अब तक सीएम होते सिंधिया, तो सिंधिया बोले -जितनी चिंता अब है कांश उतनी चिंता तब होती जब मैं कांग्रेस में था
भोपाल. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना सांधा तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद ज्योतिरादित्य भी पहली बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गये। उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें चुनौती दे दी। ज्योतिरादित्य बोले कि राहुल जितनी चिंता अब है, काश उतनी चिन्ता तब होती जब मैं कांग्रेस में था। इससे अधिक मुझे कुछ नहीं कहना। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि चलो कांग्रेस को समझ मेंआ गया कि एमपी में कांग्रेस सिंधिया के बना शून्य है। अब अगर सिंधिया की इतनी चिंता है तो फिर एक प्रयोग कर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।
एक साल पूर्व सिंधिया ने कांग्रेस को अलबिदा कहा था
एक वर्ष पूर्व आज के ही दिन ज्योतिरात्दिय सिंधिया ने कांग्रेस को अलबिदा कहा था उसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया अब भाजपा में पीछे बैठते है अगर आज वह कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गये होते। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल्दी समझ में आ गया राहुल को कि बिना सिंधिया के एमपी में कांग्रेस शून्य है। अच्छा मान लो वह ऐसा कर सकते हैं, तो एक प्रयोग राजस्थान में करें। सचिन पायलट को सीएम बना दें।
दो साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाये मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं
दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाये वह मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया था, तब पूरे मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा था सिंधिया के चेहरे पर। जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दी और कहा कि 11 दिन में कर्जा माफी कर देंगे। 15 दिन में कर्जा माफ कर देंगे नही ंतो सीएम बदल देंगे। उन्होंने नहीं बदला, तो हमें बदलना पड़ा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ने जवान साबित करने की कोशिश में पूरी कांग्रेस को बूढा कर दिया। सागर में एक बार मंच से बोले कभी अभी मैं जवान हूं। उम्र हो गयी तो क्या है। महिला दिवस पर ऐसी बातें। महिला दिवस पर ऐसी बातें, पता नहीं उन्हें क्यों शोभा देती हैं।
कांतिलाल भूरिया बोले- वापसी के लिए पेशकश कर रहे हैं सिंधिया
राहुल गांधी के बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सिंधिया वापसी के लिए पेशकश कर रहे हैं। लेकिन अगर माफी नामा लिखकर दें तो उनकी वापसी हो सकती है। आज के वक्त में सिंधिया भाजपा में सबसे पीछे बैठते हैं। कांग्रेस में दूसरे नंबर पर बैठाए जाते थे। आज अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री भी बन सकते थे।