ग्वालियर में त्यौहार के बाद भी नहीं उठा कचरा, बदबू से लोग परेशान
ग्वालियर. दीपावली का त्योहार शनिवार को निकल गया और ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर निगम प्रशासन की उदासीनता को दर्शा रहे है। इस समय शहर का हर वर्ग जहां देखों वहां कचरे के ढेर के कारण परेशान हो गया है।
कचरे के ढेर के कारण बीमारियों का लोगों को डर सता रहा
यही नजारा दर्पण कॉलोनी के नजदीक स्थित सारिका नगर के कई इलाकों में पिछले सात दिनों से कचरे के ढेर अब बदबू मारने लगे है साथ ही सिटी सेंटर पर भी यही हाल है। इन कॉलोनियों में आलम ये है कि जहां सफाई रहना चाहिए वहां कचरा मुख्य मार्ग पर आ गया है। ये स्थिति है कि इन कचरे के ढेरों पर आवारा पशु विचरण करके इन्हें फैला रहे है। स्थिति यहीं नहीं इन कॉलोनियों में सफाई कर्मी भी नहीं आ रहे है, इससे भी सफाई नहीं हो पा रही है। आसपास के लोग खाली प्लॉट में ही कचरा फेंक रहे है। कचरे के ढेर के कारण लोग तो परेशान हो ही रहे है साथ ही बीमारियों का लोगों को डर सता रहा है।