भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
ग्वालियर विधानसभा में शनिवार को एक विशाल बाइक रैली निकली गयी। ये बाइक रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न तोमर के समर्थन में निकली गयी। ये रैली उरवाई गेट से प्रारम्भ होकर रामदास घाटी, शिंदे की छावनी, फुलवाग, पड़ाव, हजीरा, कांचमिल, ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव के कार्यालय लोको, तानसेन नगर पर समाप्त हुई। बाइक रैली में युवाआंे का उत्साह देखते बन रहा था जय भाजपा, प्रद्युम्न सिंह जिंदाबाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे लोको स्थित चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर के वार्ड क्रमांक-32 के कई क्षेत्रीय नेता जबर सिंह, सोनू सिंह, राजेन्द्र शर्मा सहित शामिल हुए।
मुन्नालाल के समर्थन में भाजयुमो की विशाल बाइक रैली आज
ग्वालियर 31 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 1 नवंबर को ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया सेंटर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
यह रैली सुबह 11 बजे महाराजा कॉम्पलैक्स, डीडी नगर से प्रारंभ होगी जो पिंटो पार्क, सूर्य मंदिर रोड, सात नंबर चौराहा, 6 नंबर चौराहा, गर्ल्स कॉलेज सदर बाजार होते हुए, बारादरी चौराहा, थाटीपुर चौराहा मिलेनियम प्लाजा, यूनिवर्सिटी तिराहा, राजमाता चौराहा, एजी ऑफिस पुल होते हुए, नाका चौराहा से नाका तिराहा, कटोरा ताल से माधव डिस्पेंसरी, दाल बाजार, लोहिया बाजार होते हुए इंदरगंज चुनावी कार्यालय पर समाप्त होगी।