ऑनलाइन संगीत सभा-श्यामा म्यूजिक परिवार ने किशोर कुमार को याद कर बनाया रिकॉर्ड
ग्वालियर. श्यामा म्यूजिक परिवार के संचालक संजय धूपर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 12 घंटे में गायक किशोर कुमार 115 गीत गाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको याद दिला दें कि शहर की अलग अलग संगीतकार और संगीत समूह की ओरसे किशोर कुमार की याद में संगीत संध्या का आयो किया गया हर वर्ष किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया। लेकिन पहली बार कोविड-19 को देखते हुए यह कार्यक्रम ऑनलाइन किये गये।
गीतों में तलाशी जीवन की सच्चाई
श्यामा म्यूजिक समूह के संचालक संजय धूपर ने बताया कि उनके कुछ गीतों में उनके जीवन पर आधारित है। एमपी के खंडवा में 4 अगस्त 1929 को जन्मे किशोर कुमार इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज पढ़ने के बाद कॉलेज की कैंटीन में उधार में दोस्तों को खाना खिलाते थे वह ऐसा समय था जब 10 से 20 पैसे की उधाई बहुत महत्व रखती थी। जब उनसे कैंटीन संचालक उधारी के पैसे मांगते थे तो वह कैंटीन में बैठकर टेबल पर गिलास और चम्मच बजाकर पांच रूपाया बारह आना गा कर कई धुन निकालते थे और बाद में उन्होंने अपने एक गीत में इस पांच रूपाया बारह आना का बहुत ही खूबसूरती से उपयोग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अंश
गीत गाने का सिलसिला सुबह 8 बजे से लेकर रात 9 बजे तक फेसबुक पेज धूपर लाइव स्टूडियों पर सीधा प्रसारण किया गया।
फेसबुक पेज पर देश विदेश के 2500 से अधिक लोगों ने देखा।
कार्यक्रम में संजय धूपर ने 114 गीत गाये।
विश्राम के दौरान श्यामा म्यूजिकल परिवार के सदस्यों में अजय तायल, रविन्द्र शेंडे, मुकुल मिततल, अनूप जैन, भूपेन्द्र श्रीवास्तव और फोटो जर्नलिस्ट एवं गायक बब्लू भोंसले ने मिलकर 11 गीत गाये।
गीतों का लाइव वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम अंर्तराष्ट्रीय पैमाने के अनुसार किया गया।
आगामी कार्यक्रम 24 घंटे लगातार गायकी और 1 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
स्थानीय प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध रहेगा।