कमलनाथ सरकार पर संकट-4 विधायक बेंगलौर लेकर रवाना हुए अरविंद भदौरिया, दिग्विजय सिंह बोले हमारे विधायक कों बंधक बनाया
नई दिल्ली. कांग्रेस 10 विधायकों को भाजपा ने हरियाणा के गुरूग्राम में आईटीसी पांच सितारा होटल मराठा में रूकवाया हुआ है जैसे ही इस बात की खबर दिग्विजय सिंह को लगी तो वह होटल पहुंच गये। कांग्रेस की ओर से रूठे हुए विधायकों को मनाने की कवायद चल रही है जिसमें 6 विधायक लौट आये लेकिन 4 विधायक अभी भी भाजपा के कब्जे में हैं। दिग्विजय सिंह ने भाजपा आरोप लगाया है कि भाजपा हमारे विधायकों को बंधक बनाया है। बताया जा रहा है 4 विधायकों को बेंगलुरू ले जाया गया हैं।
रामबाई के पति गोविंद सिंह ने किया खंडन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लगाये आरोपों का बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। आपको बता दें मंगलवार की सुबह से देर रात 1 बजे तक सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह विधायक रामबाई को अपने साथ चार्टर्ड प्लेन दिल्ली आये हैं। इस संबंध में रामबाई ने अपनी बेटी मिलने दिल्ली आई है। लेकिन शाम को अचनाक भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुसख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में हैं।
दिल्ली में हैं मप्र के नेता
सियासी संकट को टालने के लिये दिल्ली में दिग्विजय सिंह, मंत्री जीतू पटवारी, जयवर्द्धनसिंह जबकि भाजपा के नेता शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा आदि नेता दिल्ली में ठहरे हुए है। जब तक सभी विधायक होटल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाये जा चुके थे। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिली, अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि विधायकों को दिल्ली के मौर्या सेरेटन होटल में रखा गया है। जबकि यह भी बताया जा रहा है बेंगलुरू के होटल में ठहरे हुए हैं।
यह विधायक 5 स्टार होटल में हैं
गुरूग्राम के फाइव स्टार होटल में बसपा विधायक रामबाई, कांग्रेस के बिसाहूलाल, हरदीप सिंह, सुरेन्द्रसिंह शेरा, बसपा विधायक संजीव कुशवाह और कांग्रेस विधायक ऐंदल सिंह कंसाना हैं।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता तरूण भनोत का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों को बेंगलौर ले जाया गया है। अरविंद भदौरिया लेकर गये हैं। बसपा विधायक संजीव कुशवाहा ने भी इस मामले में बयान दिया है उन्होंने कहा है कि हम चम्बल के लोग हैं हमें कौन बंधक बना सकता है मेरे साथ पा विधायक भी हैं हम दिल्ली में हैं। हमसे किसी ने संपर्क नहीं कियिा है। मैं सरकार के साथ हूं।
शाम से रात तक ऐसे चढ़ा सियासी पारा
शिवराज शाम को दिल्ली चले गए, वहां भूपेंद्र और नरोत्तम पहले से ही थे
गुड़गांव के एक होटल में करीब 9 विधायकों को भाजपा ने रुकवाया था
भनक लगते ही मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन दिल्ली रवाना हुए
जब तक दोनों होटल पहुंचे, सभी विधायक कहीं और भेज दिए गए
पटवारी ने भास्कर को बताया- उन्हें होटल के बाहर सिर्फ रामबाई मिलीं
दिग्विजय ने बताया- 5 विधायकों को होटल में बंधक बना लिया है